फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गृह मंडल की घटना पर इस्तीफा दें सीएम: रामगोविंद

गृह मंडल की घटना पर इस्तीफा दें सीएम: रामगोविंद

Tue, 07 Aug 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
गृह मंडल की घटना पर इस्तीफा दें सीएम: रामगोविंद
देवरिया कलेक्ट्रेट में सपा की ओर से आयोजित धरने को पूर्वमंत्री राम गोविन्द चौधरी ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बालगृह बालिका में लड़कियों के उत्पीड़न व यौन शोषण के मामले को लेकर सपाइयों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल दिया। जिलेभर से जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

धरने में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देवरिया की घटना मुजफ्फरपुर से भी जघन्य है। सपा सरकार में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए 1090 का गठन किया गया था, जो इस सरकार में बेअसर कर दी गई है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। मुख्यमंत्री के गृह मंडल में हुई इस घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि एक वर्ष से मान्यता रद्द होने के बाद भी संस्था के संचालन के लिए पुलिस-प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। संस्था में लड़कियों को रखना पुलिस की भी लापरवाही है। जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि संरक्षण गृह में रह रही बालिकाओं को रात में बाहर भेजने, उनसे घरेलू कार्य कराने, मारने-पीटने एवं प्रताड़ित करने जैसी घटनाएं निंदनीय है। यह सरकार की नाकामी है। विधायक आशुतोष उपाध्याय, एमएलसी रामसुंदर दास, पूर्वमंत्री शाकिर अली, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व विधायक गजाला लारी, अनुग्रह नारायण सिंह, विजयलक्ष्मी गौतम, रामेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन में बाबूलाल यादव, रमाकांत सिंह, प्रह्लाद यादव, अशोक मद्धेशिया, हृदयनारायण जायसवाल, कृष्णमोहन यादव, रणबीर यादव, हरिओम यादव, धर्मवीर गुप्ता, उमेश शाही, रजनीश यादव, मनीष सिंह, मनबोध प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed