फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   काली पट्टी बांधकर सेतु निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर सेतु निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर सेतु निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सेतु निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन


वाराणसी पुल हादसे में साथियों पर कार्रवाई को बताया एकतरफा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राज्य सेतु निगम सेतु निगम अभियंता एसोसिएशन के बैनर तेल कर्मचारियों काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इसके सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने वाराणसी के चौकीघाट लहरतारा फ्लाईओवर हादसे में प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि सेतु निगम उप्र. सरकार की एक कार्यदाई संस्था है, जिसके अधिकारियों के पास कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं होता है। जिले के अंदर यातायात का डायवर्जन, यातायात को रोकना अथवा चालू रखने के साथ-साथ वैैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करना जिला प्रशासन या यातायात पुलिस का काम है। तत्कालीन परियोजना प्रबंधक सेतु निगम वाराणसी की ओर से वाराणसी जिला प्रशासन व यातायात पुलिस से निरंतर ट्रैफिक रोकने का अनुरोध किया गया था। हादसे का जिम्मेदार वाराणसी जिला प्रशासन है। खुद के बचाव में सेतु निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। नाराज कर्मचारियों ने एक से तीन बजे तक कार्यालय कैंपस में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरएस राय, लाल साहब, अवधेश श्रीवास्तव, एसएम गुप्ता, अमरेश सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed