{"_id":"5ad8c9ac4f1c1b3b0b8b5760","slug":"61524156844-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सभी छात्रों के लिए आधार अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सभी छात्रों के लिए आधार अनिवार्य
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
आधार
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। परिषदीय, अनुदानित और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्रों का आधार कार्ड होना जरूरी है। नया नामांकन कराने वाले छात्रों के लिए भी आधार अनिवार्य है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आशय का पत्र बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को लिखा है। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव एस राजलिंगम ने कहा है कि चालू शैक्षिक सत्र दो अप्रैल से शुरू हो गया है। नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो रैली निकाली जा रही है। कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले छह से 14 साल के बच्चों का आधार कार्ड होना जरूरी है। नव प्रवेशी छात्रों के लिए भी यह आवश्यक है। इसलिए परिषदीय, अनुदानित और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्रों का आधार कार्ड बनवा लिया जाय। छात्रों का आधार कार्ड बनवाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को रजिस्ट्रार बनाया गया है। विशेष सचिव ने आदेश दिया है कि सभी लोग बीएसए को रिपोर्ट करेंगे। इस बाबत बीएसए उपेंद्र कुमार ने कहा 30 जून तक हर छात्र का आधार कार्ड बनना है। पहले से ही अधिकांश छात्रों का आधार कार्ड बना है। जिनका नहीं बन पाया है, उनका निर्धारित समय में बनवा लिया जाएगा।
30 जून तक का है समय
बीआरसी पर मिलेगी मशीन
विज्ञापन
30 जून तक का है समय
बीआरसी पर मिलेगी मशीन