फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राघवनगर में लगा लंबा जाम, घंटो फंसे रहे लोग

राघवनगर में लगा लंबा जाम, घंटो फंसे रहे लोग

Tue, 30 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
राघवनगर में लगा लंबा जाम, घंटो फंसे रहे लोग
शहर के राघव नगर में जाम में घंटो लोग फंसे रहे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला प्रशासन की ओर से जाम की समस्या को लेकर किए जा रहे प्रयास महज दिखावा साबित हो रहे हैं। मंगलवार को मुख्य सड़कों के अलावा शहर की गलियां भी जाम हो गईं। राघवनगर में दो बजे से शुरू हुआ जाम राहगीरों के लिए मुसीबत बना रहा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी हुई तो स्कूली वाहन सड़कों पर फर्राटे भरने लगे। सिविल लाइंस, सुभाष चौक, मोतीलाल रोड जैसे मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने में लगे पुलिस कर्मियों के ठंड में पसीने छूट रहे थे। तभी राघवनगर में एक स्कूली बस के घुस जाने से लंबा जाम लग गया। सड़कों किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते ना वह बस निकल पा रही थी और ना ही पीछे खड़े लोगों को वहां से निकलने का कोई रास्ता मिल रहा था। लंबा जाम देखकर आने वाले राही दूर से ही लौटकर दूसरा रास्ता तलाशने लगे। जाम का झाम करीब डेढ़ घंटे तक चला। इससे निजात दिलाने के लिए कोई ट्रैफिक का सिपाही नहीं आया। पैदल यात्रियों ने सड़क पर पार्किंग की गई गाड़ियों को किनारे लगाना शुरू किया। तब जाकर जाम की समस्या से निजात मिली। सड़कों पर वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस की सक्रियता इन दिनों पहले के मुकाबले कम हो गई है। यही कारण है कि जाम की समस्या आम होने लगी है। सड़कों किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते बड़े वाहन अटक जाते हैं उनके पीछे छोटे-बड़े वाहनों का तांता लग जाता है। यह समस्या इन दिनों मोतीलाल रोड में देर शाम तक देखने को मिल रही है। जबकि राघवनगर की गलियां पूरे दिन जाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed