{"_id":"59d662a64f1c1bd1538b5f47","slug":"61507222182-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने छात्र को पुलिस चौकी के पास पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने छात्र को पुलिस चौकी के पास पीटा
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। मनबढ़ों ने लार नगर के लक्खु मोड़ पर हॉकी और डंडे से पिटाई कर एक छात्र को लहूलुहान कर दिया। पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस वाले तमाशबीन बने रहे। बेहोशी की हालत में लोगों ने छात्र को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर छात्र ने कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन पहले चनुकी चौराहे पर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी थी।
लार थाने के रामनगर गांव निवासी नदीम अहमद स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्र है। गुरुवार को रावतपार अमेठियां गांव का एक युवक फोन कर उसे लार लक्खु मोड़ पर बुलाया। छात्र पहुंचा तो एक युवक कहासुनी करने लगा। नदीम अभी कुछ समझ पाता कि तीन युवक पहुंचे और पीटने लगे। जान बचाते हुए छात्र पुलिस चौकी पर पहुंचा। मनबढ़ युवकों ने पुलिस चौकी के सामने भी पिटाई की। वहां मौजूद पुलिस वाले खामोश रहे। एक समुदाय से मामला होने के कारण लोगों में नाराजगी है। सत्ता पक्ष के कुछ नेता आरोपियों को बचाने में लगे हैं। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।