फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 पर्चों में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज

16 पर्चों में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज

Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
16 पर्चों में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज
बरहज। बाबा राघवदास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भरे गए 16 पर्चों में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज हो गया। पर्चा खारिज होने की जानकारी होने पर अध्यक्ष पद दावेदार ने महाविद्यालय प्रशासन पर्चा खारिज होने की वजह जानने की कोशिश की। जिसको लेकर माहौल गरम हो गया था। अनिकेत के नाराजगी पर कार्यवाहक प्राचार्य और चुनाव संरक्षक शिवानंद गुप्त ने पर्चा खारिज होने का विवरण स्पष्ट करते हुए लिखित सूचना दी।
विज्ञापन

सोमवार को पर्चा वापसी के दिन 11 से दो बजे तक महाविद्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा इंतजाम को लेकर एसआई सहेंद्र यादव, हरीलाल राव आदि मय फोर्स मुस्तैद थे। 23 सितंबर को हुए पर्चा दाखिले में अध्यक्ष पद पर लव कुमार सोनकर, शाश्वत प्रताप सिंह, सुनील यादव, अनिकेत जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव, विष्णु कुमार पांडेय, महामंत्री पद पर अजीत पटेल, मुकेश कुमार भारती, विकास वर्मा, शुभम तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर अरूण पाल, भरत कुमार मद्घेशिया और पुस्तकालय मंत्री के अभिषेक कुमार त्रिपाठी, अरविंद विश्वकर्मा, राजशेखर गोंड़, जबकि स्नातक वाणिज्य संकाय पद के लिए साहिल अंसारी सहित 16 पर्चे दाखिल हुए थे। पर्चा वापसी के दिन किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। जबकि धारा 8 की उपधारा 24 को ध्यान में रखते हुए पांच सदस्यीय टीम ने अध्यक्ष पद के दावेदार अनिकेत जायसवाल का पर्चा खारिज कर दिया। प्रशासन ने विद्यालय के मुख्य गेट सहित जगह-जगह वैद्य प्रत्याशियों की सूची चस्पा करा रखी थी।
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में 11 पर्चे वितरित
बरहज। श्रुतिकीर्ति बौद्घ महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 11 पर्चे वितरित किए गए। महाविद्यालय परिसर में गहमागहमी रही। प्राचार्य अंतिमा जायसवाल और चुनाव अधिकारी राजन यादव ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 3-3, महामंत्री और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 2-2, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा वितरित किया गया। पर्चा दाखिला 26 सितंबर, जांच और वापसी 27 तथा नौ अक्टूबर को चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed