{"_id":"59b02ebb4f1c1bef7f8b4681","slug":"61504718523-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा तेल
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अभियान चलाकर बाइक सवारों को हेलमेट पहनाने का असर दिख रहा है। इससे बाइक दुर्घटना में शिकार हुए लोगों की मौत में कमी आई है। ऐसा जनपद की पुलिस का मानना है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली में पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक हुई। बिना हेलमेट बाइक सवारों को तेल नहीं देने की पहल की गई। यह फरमान 11 सितंबर से लागू होगा।
बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर बाइक सवारों को तेल नहीं मिलेगा। ऐसा आदेश पहले भी आ चुका है, लेकिन इसका शत-प्रतिशत पालन नहीं हो सका है। जिले की पुलिस इसको लेकर सख्ती बरतेगी। मंगलवार को कोतवाली में क्षेत्र के पेट्रोल पंप मालिकों की इसके लिए बैठक हुई। पंप मालिकों ने हामी भरी, लेकिन विवाद होने की आशंका जताई। पुलिस ने हर संभव मदद का वादा किया। बिना हेलमेट जबरन बाइक सवार कोई पेट्रोल लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज होगा। इसके लिए सभी थानेदारों को निर्देश जारी किया गया है। इसका पालन कराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि बिना हेलमेट पंपों पर तेल नहीं मिलेगा। इसको लेकर बैठक हुई है।