{"_id":"5999b9034f1c1b03558b462d","slug":"61503246595-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल। करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे का प्लग लगाने वक्त हादसा हुआ। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पिपरा मिश्र गांव निवासी मनीष प्रसाद मजदूर था। शनिवार की रात कमरे में सोया था। रविवार को चार बजे भोर में गर्मी की वजह से उसकी नींद खुल गई। बंद पंखे को चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। वह घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। मौत के बाद पत्नी प्रमिला और मां राजमती का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। घटना से गांव में मातम छा गया है। थानेदार राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।