फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 policmen denied marriage

भटनी थाने के छह सिपाहियों ने कोरोना से लड़ने तक किया शादी से इन्कार

Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
6 policmen denied marriage
भटनी थाने के छह सिपाहियों ने कोरोना से लड़ने तक किया शादी से इन्कार
विज्ञापन

संदेश भेज परिजनों से की अपील, जीवन संगिनियों का समर्थन
भटनी। थाने के छह सिपाहियों ने कोरोना के चलते अपने परिवार वालों को शादी स्थगित करने का संदेश भेजा है। कहा है कि जब तक कोरोना की महामारी से निजात नहीं मिल जाती, तब तक वह विवाह की रस्में निभाने अपने गांव नहीं आएंगे। वहीं, क्षेत्र के लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने उनके संदेश पर गौरवान्वित होकर शादी टाल दी है। विभागीय अधिकारी सराहना कर रहे हैं।

देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन है। बस, रेल, विमान, परिवहन के सभी साधन बंद हैं, तो वहीं कंपनियां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी। शासन-प्रशासन के लोग लगातार लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के जवान और मेडिकल स्टाफ कोरोना के खिलाफ इस जंग में आगे से मोर्चा लिए हुए हैं। भटनी थाने में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सुशील सिंह, कांस्टेबल रजनीश यादव, अनिरुद्ध उपाध्याय, जवाहर कुमार, शहनाज व राजेन्द्र कुमार की शादी मई और जून महीने में तय थी। लेकिन कोरोना वायरस से लड़ने में लगे छह सिपाहियों ने शादी से इन्कार कर देश सेवा को महत्व दिया है। इसके लिए उन्होंने अपने परिजनों को संदेश भेज शादी से मना किया है। सिपाहियों की जीवनसंगिनियों ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए देश हित में सही बताया है। जवानों के फैसले पर एसपी और अधिकारियों ने सम्मान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed