{"_id":"5fee10388ebc3e3d46614d49","slug":"576-health-workers-to-be-screened-in-tb-campaign-deoria-news-gkp3790773102","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी अभियान में 576 स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी अभियान में 576 स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी अभियान में 576 स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे स्क्रीनिंग
देवरिया। ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान के तहत टीबी मरीजों की तलाश की जाएगी। जनपद की 20 प्रतिशत आबादी में विशेष कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्तियों में दस दिन तक चलने वाले अभियान में टीमें रोगियों को चिह्नित करेंगी। इसके बाद उनकी दवा शुरू होगी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस कार्य में 576 कर्मचारी लगाए जाएंगे। इस दौरान मरीज की शुगर, एचआईवी की जांच भी कराई जाएगी। सरकार ने क्षय रोग उन्मूलन का 2025 तक का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग को लेकर गंभीर है।
कोरोना के चलते मरीजों को चिह्नित करने का कार्य प्रभावित हो गया था। अब अधिक से अधिक क्षय रोगियों को चिह्नित कर इलाज करने की कवायद शुरू हो गई है। अभियान के दूसरे चरण में जिले में दो से 12 जनवरी तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलेगा। डीएम अमित किशोर के निर्देशन व सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय की देेखरेख में जनपद की जनसंख्या के 20 प्रतिशत आबादी में अभियान चलेगा। इसके तहत टीम शहरी व ग्रामीण मलिन बस्तियों तथा अत्यधिक जोखिम वाले क्षेत्र में घर-घर जाएगी और लोगों को क्षय रोग के लक्षण के बारे में जानकारी देेगी। लक्षण मिलने पर संभावित मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए नजदीक के केंद्र पर भेजी। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू हो जाएगा और अन्य सुविधाएं भी मरीज को मुहैया कराई जाएंगी। क्षय रोग विभाग की ओर से अभियान की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके मद्देनजर कुल 178 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे, जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कम्यूनिटी वालंटियर शामिल होंगे। इनकी निगरानी के लिए 35 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 17 चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है।
.......
सरकार टीबी रोग को लेकर गंभीर है। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान का दूसर चरण दो से 12 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्तियों में सक्रिय क्षय रोगियों की खोज की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने के बाद दवा शुरू की जाएगी। इसके साथ पौष्टिक आहार के लिए पांच सौ रुपये मरीज के खाते में भेजा जाएगा। तीसरे चरण का अभियान 13 से 25 जनवरी तक चलेगा। टीम जनपद के निजी चिकित्सक, चिकित्सालयों, निजी प्रयोगशालाओं, निजी केमिस्ट के यहां जाकर संपर्क करेगी। साथ ही क्षय रोगी के बारे में सूचना प्राप्त करेगी और उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
- डॉ. वी झा, जिला क्षय रोग अधिकारी