फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5616 adolescent vaccinated

5616 किशोरों को लगी वैक्सीन की प्रथम डोज

Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
5616 adolescent vaccinated
5616 किशोरों को लगी वैक्सीन की प्रथम डोज
विज्ञापन

देवरिया। जिले के 703 केंद्रों पर लक्ष्य 66,000 के स्थान पर 30,019 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
मंगलवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल में बने बूथ, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, चकियवा पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विदयालयों में भी टीकाकरण हुआ। इसके अलावा जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया। जनपद में 581 लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 252, फ्रंट लाइन वर्कर 155 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 174 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं 5616 किशोर, 6016 युवा, 1200 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 2513 को वैक्सीन की प्रथम तथा 14093 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिको तथा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को, जिन्हें वैक्सीन का द्वितीय डोज लगे नौ माह हो चुका है, उन्हें बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कहा कि किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों तथा जिनका ड्यू हो, उनसे टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठकर लगवाया सफाई कर्मियों को टीका
फोटो समाचार
रुद्रपुर। कोरोनारोधी वैक्सीन के संबंध में अफवाह के चलते नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे। एसडीएम और नगर पंचायत के ईओ संजीव कुमार उपाध्याय ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर वैक्सीन के फायदे बताए। उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की चेतावनी दी। उनकी मौजूदगी में सभी सफाई कर्मचारियों को कोरोनारोधी पहली डोज लगाई गई। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का सबसे कारगर उपाय टीका है। उन्होंने लोगों से अफवाह के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की। नगर और क्षेत्र के 15 साल के सभी वयस्क और बुजुर्गों को टीका लगवाने की सलाह दी। मंगलवार को रुद्रपुर में 2,320 लोगों का टीकाकरण हुआ।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने घरों से लाकर लोगों का कराया टीकाकरण
फोटो समाचार
बरहज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवा पखवारा के अंतर्गत कोरोना रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए घरों से महिला-पुरुषों को लाकर उनका वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान जिला सह संयोजक सोनाली सोनकर, अमन गुप्ता, निखिल मिश्र, रोहित निषाद, शुभम निषाद, प्रीति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed