{"_id":"621a69c9d0981009886ffe9c","slug":"552-adolescent-vaccinated-deoria-news-gkp4282724119","type":"story","status":"publish","title_hn":"552 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
552 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
552 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन
देवरिया। जिले में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार को 221 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 4597 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोग शामिल हैं। हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवा, सोमनाथ, रामनाथ देवरिया सहित जनपद के विभिन्न केंद्रों पर टीका लगाया गया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
जिले में 552 किशोर, 308 युवा, 56 बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 89 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 3387 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 205 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई। इनमें पांच हेल्थ केयर वर्कर, 121 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 79 लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन वैक्सीन लगाई जा रही है। हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण घटा, फार्मासिस्ट मिले पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आई है। शनिवार को मात्र एक पॉजिटिव केस मिला। विकास खंड देसही देवरिया स्थित सीएचसी के एक फार्मासिस्ट एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 रह गई है।
जिले में अब तक 22,615 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। उसमें 22,356 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। तेरह लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले दो लोग शनिवार को स्वस्थ हुए हैं। दूसरे जिलों में 16 लोगों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि शनिवार को 1505 लोगों की जांच की गई। एक पॉजिटिव केस मिला है। एक्टिव केस की संख्या 29 है। 4,53,905 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई।