फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   54 out of 158 cases resolved on Samadhan Diwas

Deoria News: समाधान दिवस पर 158 मामलों में 54 का निस्तारण

Sun, 27 Oct 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
54 out of 158 cases resolved on Samadhan Diwas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/पैकौली। जिले के समस्त थानों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सुरौली थाना में जनसमस्याओं को सुना। सुरौली थाना पर कुल 8 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इसमें से दो का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दीपेंन्द्र नाथ चौधरी थाना रुद्रपुर में जनसमस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में थाना रुद्रपुर पर कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इसमें 5 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार ने मईल थाने में कुल पांच प्रार्थना पत्र में से 1 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 158 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 54 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

पांच मामलों में एक का निस्तारण
मईल संवाद के अनुसार थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह व तहसीलदार अरुण कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल पांच मामले आए, जिसमें एक का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष मामले को संबंधित कर्मचारी को दे दिया गया। इस दौरान एसआई अरविंद कुमार, राम सिंह, सुमित कांत, विजय शंकर यादव, संतोष मद्धेशिया, कन्हैया तिवारी, भूषण यादव, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed