{"_id":"696e70a6eb93fc52f0015e08","slug":"53-peoples-electricity-was-cut-off-due-to-outstanding-dues-eight-were-caught-stealing-electricity-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-172952-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बकाए में 53 की बत्ती गुल आठ बिजली चोरी में धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बकाए में 53 की बत्ती गुल आठ बिजली चोरी में धराए
Mon, 19 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली निगम की ओर से सोमवार को बिजली चोरी की जांच की गई। इस दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया। इस दौरान बकाए में 53 लोगों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी चंदन जायसवाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई।
नगर के लाला टोली वार्ड, मस्जिद वार्ड, मदनपुर और अकटहिया क्षेत्रों में चेकिंग के समय आठ लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। बड़े बकाएदारों की बिजली सप्लाई काट दी गई। योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत सरचार्ज में तथा 20 प्रतिशत मूलधन में छूट दी जा रही है। यह योजना घरेलू दो किलोवॉट तथा दुकान एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं के लिए लागू है। योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के असेसमेंट बिल में भी 45 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। इस अवसर पर अवर अभियंता राजा कुमार प्रसाद, कृष्मोहन यादव, रजनीश सिंह, जयप्रकाश प्रजापति मौजूद रहे।