फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   525 progressive farmers awarded plant

पौधा देकर 525 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
525 progressive farmers awarded plant
पौधा देकर 525 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सोलह जगहों पर तालाब स्वच्छता, पौधरोपण और किसान सम्मान व किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें तालाब स्वच्छता के साथ किसानों से संवाद किया गया। वहीं 525 प्रगतिशील किसानों को पौधा देकर सम्मानित करने के साथ ही 1500 से अधिक पौधे रोपे गए।
तालाब स्वच्छता के दौरान तालाबों के अंदर उगे जलीय पौधों और कचरों को बाहर निकाला गया। तालाब के किनारे पीपल के पौधे लगाए गए। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के देवरही मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि तालाब के स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। तालाब स्वच्छता से जल प्रदूषण की रोकथाम होगी।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि ने कहा कि पूर्वजों के संरक्षित किए गए वन क्षेत्र का लाभ आज हम सभी को मिल रहा है। हम सभी को भी पौधरोपण करके उसको संरक्षित करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियां उसका लाभ ले सकें। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले में तालाब स्वच्छता का कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह ने मंदिर प्रांगण में तालाब के किनारे पीपल के पौधा लगाते हुए कहा कि पीपल के वृक्ष का धार्मिक महत्व है। यह भरपूर आक्सीजन भी देता है। इसे जीवनदायिनी भी कहा गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण पर सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सकरापार, भरथी पिपरा बरहज विधानसभा क्षेत्र के चतुरी और बैरौना, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के नागभार और रुपई, भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग और कुकुरघांटी, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवान मांझा, पुरुषोतिमा और कोरवा, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के गौरा बनकट व बघौचघाट में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा संजय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र, अमरनाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुकेश राय, हरीश त्रिपाठी, काशीपति शुक्ल, राजेश कुशवाहा, रविंद्र राय उर्फ कुंवर, नीरज शाही बैरौना, हृदयालाल शर्मा, कंचन सिंह, अमित सिंह, संगमलाल कन्नौजिया, सभासद आशीष गुप्ता, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, रजनीकांत सिंह, भगवान यादव, सत्यप्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता, कमलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूरियां नदौली और बावनपाली बासदेव में किया पौधरोपण
मेहरौनाघाट। लार के चुरियां नदौली और बावनपाली बासदेव में पौधरोपण किया गया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 75-75 किसानों को आम, अमरूद, आंवला के पौधे देकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में पौधारोपण जरूरी है। पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है। उन्होंने देश एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। कहा कि भाजपा सरकार जब से केंद्र एवं प्रदेश में आई है तब से अंतिम व्यक्ति के लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ वर्ष पूर्ण कर केंद्र सरकार ने देश की दशा और दिशा बदल दिया है। गरीब परिवारों के कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाओं को लागू कर उनकी जीवन को सुख समृद्धि से परिपूर्ण करने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के आधार हैं। हर मनुष्य को अपने जीवन में पौधे अवश्य ही लगाने चाहिए। जयनाथ कुशवाहा गुड्डन एवं अमित सिंह बबलू ने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पर्यावरण द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। यदि आज हम जीवित हैं तो उसमें बहुत बड़ा हाथ पर्यावरण का है। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि पेड़ पौधे इंसान के लिए उतना ही जरुरी है जितना पानी। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधारोपण कार्यक्रम को वर्तमान परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। भाजपा किसान मोर्चा कार्यक्रम संयोजक रजनीकांत सिंह और सत्यप्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन संजय सिंह ने किया। इस दौरान कमलेश तिवारी, अमरनाथ सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, विष्णुकांत तिवारी, ओमप्रकाश मोदनवाल, मयंक उपाध्याय, विजेंदर चौहान, बलबीर सिंह दादा, अभिनाश, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed