{"_id":"59ef70e84f1c1b6e548b8ba8","slug":"51508864232-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी राप्ती में नहीं मिला ट्रक चालक प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी राप्ती में नहीं मिला ट्रक चालक प्रदीप
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन पुल से ट्रक चालक ने राप्ती नदी में छलांग लगा दिया था। जिसका 48 घंटे बाद भी कहीं सुराग नहीं लग सका। प्रदीप के तलाश में दो दिनों से परिवारीजन पुलिस की मदद से नदी खंगाल रहे हैं।
मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के जुरेंदा गांव निवासी शिवाजी सिंह का बेटा प्रदीप रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लाला पिपरहिया गांव में पत्नी के साथ ससुराल गया था। लोगों का कहना है कि पत्नी और ससुरालियों से किसी बात पर विवाद के बाद रविवार की रात उग्रसेन पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। जबकि उसका कपड़ा और मोबाइल पुल पर मिला था। दो दिनों से बेटे की तलाश में मां रमिता परिवारीजन और रिश्तेदारों को लेकर नदी में तलाया करवा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र ने बताया कि नदी में तलाश कराई जा रही है।
पत्नी के साथ धाम करने निकला था प्रदीप
जुरेंदा गांव निवासी ट्रक चालक प्रदीप सिंह पत्नी वंदना और ससुराल के कुछ लोगों के साथ धाम करने निकला था। जबकि परिवारीजन नदी में उसके डूबने को लेकर कुछ और ही बया कर रहे हैं। प्रदीप 2006 से ट्रक चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। परिवारीजनों ने उसकी शादी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लाला पिपरहिया गांव निवासी वंदना से किया था। लोगों का कहना है कि 12 अक्टूबर को प्रदीप पत्नी, सलहज, सास चंद्रावती आदि के साथ वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार आदि जगह घूमने गया था। वहां से वह ससुराल आया था।
विज्ञापन
हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप
बरहज। मधुबन थाना क्षेत्र के जुरेंदा गांव निवासिनी रमिता पत्नी शिवाजी सिंह ने पुलिस कप्तान को तहरीर देकर बेटे प्रदीप के साले और सास पर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। एसपी केे दिए तहरीर मेें उसने कहा है कि चार अगस्त को वंदना के भाई उसे अपने साथ मायके लिवा गए। बहू की विदाई की बात करने पर लोग नाराज हो जाते थे। प्रदीप शुक्रवार को बहू की विदाई कराने के लिए ससुराल गया हुआ था। जहां से रविवार को उसकी पत्नी ने फोन पर बाइक से उसके घर जाने की बात बताई। जबकि मंगलवार को उसके नदी में डूबने की खबर छपी।