{"_id":"59eb7f2c4f1c1bd7538b870d","slug":"51508605740-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से फोन कर मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से फोन कर मांगी पांच लाख की रंगदारी
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
mobile
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एक प्राइवेट डॉक्टर से पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सात दिनों में रकम नहीं देने पर बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे डॉक्टर का परिवार दहशत में है। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी डॉ. संजीव कुमार के मोबाइल पर शुक्रवार की रात करीब 8.55 बजे एक शख्स का फोन आया। फोन करने वाला अपना नाम मुन्ना और पता लार बताया। मोबाइल पर वार्ता के दौरान अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। दुबारा 9.35 बजे रात को मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला बदमाश पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। एक सप्ताह में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फोन रख दिया। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर का परिवार सहमा हुआ है। पुलिस से जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति की फोन कॉल ट्रेस की जा रही है।