{"_id":"59bd5da64f1c1b9b688b4f61","slug":"51505582502-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेंकिंग में 100 यात्री पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेंकिंग में 100 यात्री पकड़े गए
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। रेल अधिकारियों की चेकिंग में शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन और ट्रेन में 100 यात्री पकड़े गए। सभी को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है। इसमें चार पुलिसवाले भी शामिल रहे।
एसीएम गोरखपुर पवन मिश्र की अगुवाई में रेल अधिकारियों ने कृषक एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग की। इसमें जनरल टिकट लेकर रिजर्वेशन बोगियों में यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। तमाम लोग बिना टिकट भी थे। इसमें चार सिपाही शामिल रहे। टीम ने 65 से अधिक लोगों को पकड़ा। सभी से जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया। वहीं वाराणसी मंडल के एसीएम एके सुमन की टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर की जांच की। बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर घूम रहे, अवैध रूप से खानपान सामग्री बेच रहे लोगों को टीम ने पकड़ लिया। इनकी संख्या इन सभी पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की गई। एसीएम पवन मिश्र का कहना था कि इस तरह की जांच आगे भी चलती रहेगी।