फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सुरक्षा के लिए सशक्त बने बेटियां : एसपी

सुरक्षा के लिए सशक्त बने बेटियां : एसपी

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए सशक्त बने बेटियां : एसपी
रुद्रपुर। सतासी इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा को लेकर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बेटियों को सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लड़कियों को संकट से वक्त पुलिस हेल्पलाइन की नई तकनीकी का उपयोग करने का तरीका बताया।
विज्ञापन

एसपी ने कॉलेज में पुलिस की ओर से लगाई गई शिकायत पेटिका को महिला पुलिसकर्मियों से खुलवाया। पेटिका में मिली चार पर्चियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में सामाजिक कुरीतियों और अपराध के खात्मे के लिए आंदोलन की जरूरत है। 21वीं सदी में देश की बेटियां असहाय और बेसहारा नहीं है। उन्हें सुरक्षा के लिए सशक्त बनना होगा। महिला सुरक्षा के संयोजक विजय श्रीवास्तव ने महिलाओं के सुरक्षा से जुड़े मोबाइल एप की जानकारी दी। कॉलेज के प्रबंधक परमानंद पांडेय, प्रधानाचार्य श्रीनारायण पांडेय, सीओ ब्रजेंद्र राय, कोतवाल छोटेलाल, महेश्वर सिंह ने एसपी का स्वागत किया।
विज्ञापन


नगर में एसपी ने मार्च किया
रुद्रपुर। एसपी राजीव मल्होत्रा ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को नगर में मार्च किया। उन्होंने कोचिंग सेंटर और कॉलेज जाने वाले रास्ते पर विशेष निगरानी रखने को कहा। एसपी को रामजी सहाय पीजी कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को जाने वाली सड़क पर छात्राओं पर फब्तियां कसने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपराध की शिकायतें मिलती हैं। रुद्रपुर में स्कूल जाने वाले बेटियों से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है। पुलिस को अंकुश लगाने और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया जा रहा है। स्कूल और कोचिंग टाइम में रूट चार्ट के अनुसार पुलिस गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed