{"_id":"594bf9ca4f1c1be9208b45c5","slug":"51498151370-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगा दे गई मोटरबोट, धूप में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगा दे गई मोटरबोट, धूप में लोग परेशान
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। सरयू तट पर यात्रियों के आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाई गई मोटरबोट खराब हो गई। चिलचिलाती धूप में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मोटरबोट में सेफ्टी पिन टूटने से समस्या उत्पन्न हुई। करीब तीन घंटे बाद दूसरी मोटरबोट की व्यवस्था होने पर आवागमन शुरू हो सका।
सरयू तट से परसियां देवार, धर्मपुर, नकिहवां, अहिरौली, विशुनपुर देवार, जरलहवा आदि सहित करीब 50 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। लोकनिर्माण विभाग ने नदी का जलस्तर बढ़ने पर नाव की व्यवस्था कराई है। इस बार एक नाव की व्यवस्था होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मोटरबोट के सेफ्टी पिन के टूटने से नाव में आई खराबी के कारण दोनों घाटों पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। यात्री घंटों हलकान रहे। घाट पर नाव के ठीक होने के इंतजार में खड़े बरहज के लोचन यादव, जरलहवा के गोलू, सोनूघाट के अरविंद, अहिरौली के रजनीकांत, दुबारी के मनीष यादव आदि का कहना है कि नाव के खराब होने से धूप में घंटों बैठना पड़ा। विभाग ने करीब 12 बजे दूसरी नाव की व्यवस्था कराई। जूनियर इंजीनियर मोहनलाल गुप्त ने बताया कि नाव में तकनीकी गड़बड़ी से समस्या आई है। दूसरी नाव से यात्रियों को गंतव्य भेजा गया। शासन से दो नाव की मांग की गई थी। लेकिन एक ही नाव मिली।