{"_id":"67b6332efde3f469a40ccb22","slug":"50-percent-voting-on-three-posts-of-village-head-deoria-news-c-208-1-sdn1004-147553-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्राम प्रधान के तीन पदों पर 50 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्राम प्रधान के तीन पदों पर 50 फीसदी मतदान
Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के तीन ब्लाकों में ग्राम पंचायत प्रधान के तीन पदों पर शांतिपूर्ण माहौल में उपचुनाव संपन्न हुआ। तीन ग्राम पंचायत के प्रधान पद कुल 50.79 प्रतिशत मतदान हुआ। सात मतदान केंद्रों के पंद्रह मतदान स्थलों पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र पंचायत बनकटा के सोहनपुर ग्राम पंचायत में 46.78 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र पंचायत पथरदेवा के मेदीपट्टी ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 65.04 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र पंचायत रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत सहबाजपुर में 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना 21 फरवरी को होगी। बनकटा ब्लाक के प्रतापपुर छपरा में प्रधान रहे अजीत सिंह के भाई कृष्णकांत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
रामपुर कारखाना, बनकटा और पथरदेवा ब्लॉक क्षेत्र के तीन सीटों पर रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव हुआ।
हुए उपचुनाव में करीब 50.79 फीसदी लोगों ने मतदान किया। हालांकि मतदान में पुरुषों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बनकटा के सोहनपुर, पथरदेवा के मेदीपट्टी और रामपुर कारखाना के सहबाजपुर ग्राम पंचायतों में प्रधान पद रिक्त चल रहा था। सोहनपुर और सहबाजपुर महिला, जबकि मेदीपट्टी सीट अनारक्षित थी। कुल 12,207 में 6200 वोट पड़े हैं। तीनों ब्लॉकों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं 58.91 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं।
निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर अधिकारी सक्रिय रहे। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रुम में जमा कराया गया।
छह प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद
रामपुर बुजुर्ग/भाटपार रानी। विकासखंड बनकटा के ग्राम पंचायत सोहनपुर में बुधवार को हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव में कुल 46.78 प्रतिशत मत पड़े। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ग्राम पंचायत सोहनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव के मैदान में कुल 6 प्रत्याशी थे। सहबाजपुर में 54.08 प्रतिशत मतदान : रामपुर कारखाना। बुधवार को गहमागहमी के बीच रामपुर कारखाना विकासखंड के सहबाजपुर में प्रधान पद का उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। महज दो प्रत्याशी होने से गांव में मतदान को लेकर काफी गहमागहमी थी। गांव के चार बूथ पर मतदान कराया गया। प्रधान पद के लिए 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ।