फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5 trains arrived in deoria on diverted route

नरकटियागंज रेल मार्ग पर पानी, परिवर्तित रूट से देवरिया पहुंचीं ट्रेनें

Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
5 trains arrived in deoria on diverted route
नरकटियागंज रेल मार्ग पर पानी, परिवर्तित रूट से देवरिया पहुंचीं ट्रेनें
विज्ञापन

देवरिया। बिहार में बाढ़ आने से बुधवार को पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर किया गया। इससे गोरखपुर-छपरा रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या अधिक हो गई है। इन ट्रेनों को इस मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रोका गया। लेकिन टिकट बिक्री न होने के कारण कोई यात्री सदर स्टेशन से यात्रा नहीं कर सका।

बुधवार को गोररखपुर से नरकटियागंज मार्ग की जगह कई ट्रेनों को सदर रेलवे स्टेशन के रास्ते बिहार भेजा गया। इसमें सभी ट्रेनों का स्टापेज तो सदर स्टेशन पर था लेकिन टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। इसके कारण आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति, बरौनी-बांद्रा सुपर फास्ट, पोरंबदूर, दून, जनसेवा एक्सप्रेस, सरहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनों का आगमन विभिन्न समय पर सदर स्टेशन पर हुआ। करीब एक से दो मिनट के ठहराव के लिए रुकी थी। इसमें सवार कुछ यात्री स्टेशन पर उतर कर अपने गंतव्य की ओर गए। लेकिन इन ट्रेनों में सदर स्टेशन से यात्रा करने की अनुमति न होने के कारण टिकट की बिक्री नहीं की गई। इसके चलते यात्री सदर स्टेशन यात्रा नहीं कर सके। स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ट्रेनों का स्टापेज था लेकिन यहां यात्रा करने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed