फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5 drowned during bathing, 4 saved

होली के दिन डूबने से पांच की मौत, चार को बचाया

Tue, 30 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
5 drowned during bathing, 4 saved
होली के दिन डूबने से पांच की मौत, चार को बचाया
विज्ञापन

देवरिया। जिले के विभिन्न जगहों पर होली के दिन नदी-पोखरे में स्नान करने गए तीन छात्रों समेेत पांच की डूबने से मौत हो गई। जबकि गहरे पानी में डूब रहे चार छात्रों को मछुआरों ने बचा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पलभर में होली का उल्लासपूर्ण माहौल गमगीन हो गया। परिवार वाले दहाड़े मार कर रोने लगे। मंगलवार को गांव में शव पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
भटनी प्रतिनिधि के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के अमवा पांडेय निवासी किशन प्रसाद ने बनकटा शिव मंदिर बाजार के पास दुकान खोल रखी थी। होली पर वे दुकान पर ही रुक गए और रंग खेलने लगे। इसके बाद बनकटा शिव गांव निवासी छात्र कुश यादव (17) के साथ छोटी गंडक में नहाने पहुंच गए। दोनों स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी पर पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, थाना घाट स्थित सरयू नदी में होली के दिन दोस्तों के साथ स्नान करने गए हरनाडीह गांव के 12वीं का छात्र अनुराग गोंड़ (22) पुत्र रतनलाल डूब गया। उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथ स्नान करने गए चार छात्रों को मछुआरों ने डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलने के बाद सोमवार की दोपहर करमटार, बिजौली, मिर्जापुर, फुलवरिया पांडेय सहित अन्य गांवों के साथियों के साथ अनुराग सरयू नदी के थाना घाट पहुंचा। सभी स्नान के लिए नदी में उतर गए। इसी बीच अनुराग गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते, वह नदी में विलीन हो गया। जबकि अन्य साथी भी डूबने लगे। सूचना पर चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय, सुमित राय आदि पुलिसकर्मी पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने डूबे छात्र अनुराग की तलाश शुरू करा दी। शाम करीब पांच बजे छात्र का शव बरामद हुआ। नदी तट पर पहुंचे परिजन अनुराग का शव देख दहाड़े मारने लगे। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव बरामद को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेस्क्यू कर बचा लिए गए अन्य साथी
बरहज। हरनाडीह निवासी अनुराग गांव के ही शिवम पुत्र बद्रीनाथ, बृजेश पुत्र नेबूलाल, फुलवरिया पांडेय पन्नालाल पुत्र दीनानाथ, करमटार के निकेत मिश्र पुत्र रामबड़ाई के साथ सरयू नदी में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में चले से सभी डूबने लगे। नदी तट पर आए कुछ लोग युवकों को डूबता देख शोर मचाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शोर सुनकर साथियों के साथ मछली पकड़ रहे चीखुर साहनी भी रेस्क्यू के लिए अपनी नाव दौड़ा दी। मछुआरों ने नदी में छलांग लगाकर दी और शिवम, बृजेश, पन्नालाल, निकेत को बचाकर बाहर ले आए। जबकि अनुराग का कहीं पता नहीं चल सका। शाम को अनुराग का शव बरामद हुआ।
मछुआरों को पुलिस ने किया पुरस्कृत, एक को न बचा पाने का था मलाल
बरहज। चार छात्रों को डूबने से बचा लेने पर नगर चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय ने मछुआरों को सम्मानित किया। वैसे मछुआरा चीखुर साहनी और उसके अन्य साथियों को अनुराग को न बचा पाने का मलाल था। उनका कहना था कि थोड़ी और तेजी दिखाई होती तो शायद उसे भी मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया होता।
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अनिल प्रसाद (30) सोमवार की सुबह किसी कार्य से निकले थे। दोपहर में होली का रंग छुड़ाने के लिए सदर कोतवाली के घटैला गाजी गांव के पोखरी में स्नान करने लगे। अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हालत नाजुक देख आसपास के लोग उन्हें लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने युवक को मृत मृत घोषित कर दिया।
नदी से छात्र का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सलेमपुर। नदावर पुल के समीप छोटी गंडक नदी से कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के वार्ड संख्या चार सलाहाबाद निवासी दिव्यांशु पांडेय उर्फ आर्यन (15) पुत्र बालकृष्ण पांडेयनगर के बापू इंटर कॉलेज का नौवीं का छात्र था। वह होली के दिन दोपहर को अपने मित्रों के साथ नदी के तरफ स्नान करने गया था। वहां उपस्थित उसके मित्रों का कहना है कि स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे। परिवार के लोगों का आरोप है कि आर्यन की हत्या उसके साथ स्नान करने गए लोगों ने की है। इसकी जांचकर कार्रवाई की जाए। उधर, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र का कहना है कि किशोर की डूबने से मौत हुई है। साथ में स्नान कर रहे उसके मित्रों से पूछताछ की गई है। सभी ने डूबने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed