{"_id":"6620390526ebf75baf01a7b4","slug":"5-acre-crop-burnt-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123581-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, पांच एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, पांच एकड़ गेहूं की फसल जली
Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र में महुआपाटन और मठिया महावल गांव के बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग से जलती गेह
आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, आक्रोश
पीड़ित किसानों ने की मुआवजा दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में बुधवार को पहाड़पुर गांव के पूरब शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें महुआपाटन और मठिया महावल गांवों के दर्जनों किसानों की करीब पांच एकड़ फसल जल गई। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से लोगों में नाराजगी रही।
थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास दिन में 11 बजे बिजली के तारों में लगे ज्वाइंटर के पास शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते आग विकराल होती गई। चंद मिनटों में महुआपाटन गांव के राम दयाल शर्मा का 15 कट्ठा, मृत्युंजय पांडेय का 12 कट्ठा, रामनयन मिश्र का 2 एकड़, मठिया महावल गांव के छेदी का 30 कट्ठा, रमेश का 12 कट्ठा, महंगू मास्टर का 20 कट्ठा, रामसूरत का 18 कट्ठा, गुगुल का 15 कट्ठा सहित आसपास के दर्जनों किसानों की करीब पांच एकड़ फसल जल गई।
आग से मठिया महावल निवासी होसिलदार अंसारी की एक गुमटी और घोठा जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों ने मिट्टी व पानी फेंक कर तथा झाड़ियों से घंटों परिश्रम कर आग को बुझाया। मठिया महावल गांव के गुगुल कुशवाहा सहित पीड़ित किसानों का आरोप था कि फायर सर्विस को फोन करते-करते लोग थक गए थे, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के एक घंटे बाद पहुंची।पीड़ित किसानों ने बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआयना कराकर मुआवजे की मांग की है।