फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   47 workers found absent in chc salempur

अधीक्षक समेत 47 स्वास्थ्यकर्मी रहे नदारद

Fri, 02 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
47 workers found absent in chc salempur
सलेमपुर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ सुरेंद्र सिंह - फोटो : SALEMPUR
अधीक्षक समेत 47 स्वास्थ्यकर्मी रहे नदारद
विज्ञापन

लापरवाही की शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रभारी सीएमओ निरीक्षण करने पहुंचे सीएचसी
गैर हाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक समेत 47 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर अपने पास मंगाकर नदारद स्वास्थ्य कर्मियों को अनुपस्थित किया। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं, डॉ. राजेश कुमार समेत 19 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी करते मिले, जिन्हें सीएमओ ने सराहा।
आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के समय से नहीं बैठने व अपने कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन 8:15 बजे सीएचसी पहुंचे, जहां पर्ची काउंटर, दवाखाना, एक्स-रे कक्ष, ओटी समेत अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद ओपीडी कक्ष में पहुंचे। जहां केवल डॉ. राजेश कुमार मरीज के इंतजार में बैठे थे। इसके अलावा चीफ फार्मासिस्ट पीएन सिंह, फार्मासिस्ट साहब लाल, वार्ड ब्वॉय लोकेंद्र यादव, विवेक पांडेय, अभिषेक यादव, अरुण कुमार, बिस्मिल्लाह अंसारी, बृजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिला वार्ड में स्टाफ नर्स सीता देवी, शिवांगी मिश्रा, माधुरी तिवारी, अर्चना चतुर्वेदी, सुमन मौर्या, सीमा कुशवाहा, सविता प्रजापति, उर्मिला राय, आशा यादव, शकुंतला देवी उपस्थित मिलीं। वहीं, अन्य डॉक्टर व कर्मचारी अपने कक्ष से नदारद मिले। प्रभारी सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की और उपस्थित रजिस्टर मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार समेत 47 कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया। साथ ही अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। कार्रवाई होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकतर कर्मचारी फोन कर एक दूसरे की लोकेशन लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्वास्थ्यकर्मी रहे अनुपस्थित
सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मोहन, सर्जन डॉ. नेहा मिश्रा, नेत्र सर्जन डॉ. इकबाल खान, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सरफराज नवाज, डॉ. शम्स अली, डॉ. मयंक राय, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. एसएन त्रिपाठी, फार्मासिस्ट गुलाबचंद, संदीप कुमार, नेत्र सहायक दीपिका गोंड, स्टाफ नर्स विद्यावती देवी, ममता चौहान, रीना देवी, अनामिका सिंह, पूजा देवी, कुसुम लता, अल्पना सिंह, नीलम यादव, संजय कुमार गौतम, सरिता सिंह, एएनएम मंजू तिवारी, कंचन सिंह, एलटी सत्य प्रकाश, राजेश कुमार, राशिद कमाल लारी, बीपी अंबेडकर, आशुतोष दीक्षित, देवेंद्र मिश्रा, सरोज त्यागी, संजय यादव, मो. शाहिद अली, विजय कुमार मिश्रा, निर्भय कुमार यादव, विकास कुमार, अजय यादव, अशोक कुमार, वैभव सिंह, संदीप कुमार शर्मा, गणेश यादव, नदीम खान व वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार अनुपस्थित मिले।

कोट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर का बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:15 बजे निरीक्षण किया गया। इसमें सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार समेत 47 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गैर हाजिर सभी कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया गया है। लापरवाही में लिप्त सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed