{"_id":"605b87cb8ebc3e590869505d","slug":"47-pairs-got-married-in-cm-samuhik-shadi-yojna-deoria-news-gkp3896616159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक-दूसरे के हुए 47 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक-दूसरे के हुए 47 जोड़े
विज्ञापन

देवरिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को जनपद में विधानसभावार सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 47 जोड़ों का विवाह हुआ, जिसमें 41 हिंदू तथा छह मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर देवरिया सदर ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चार हिंदू तथा तीन मुस्लिम सहित कुल सात जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। चार साल के सफल कार्यकाल में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कन्याओं के सपने को साकार कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाएं गरीबों, किसानों तथा मजदूरों को लाभान्वित कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सामूहिक विवाह योजना के तहत सात जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। इस तरह के कार्यक्रम गरीबों के लिए अहम साबित हो रहे हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से दहेज रहित विवाह को भी बढ़ावा मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत राय ने स्वागत तथा कार्यक्रम संयोजक रामदास मिश्रा ने आभार ज्ञापित किया। सदर विधायक तथा सीडीओ ने भाजपा नेताओं के साथ वर-वधू को आशीर्वाद तथा विवाह का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही,अरविंद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, राजेंद्र विक्रम सिंह, अंकुर राय, श्रीनिवास दूबे, पवन मिश्रा, अजय पांडेय, अरुण कुमार मिश्रा, शिवदयाल सिंह, सुशील शाही, नीलरतन जायसवाल, अरुण मणि आदि मौजूद रहे। उधर रामपुर कारखाना में आठ जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक कमलेश शुक्ल के प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ल, भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज व बीडीओ रहे। मुख्य अतिथि सहित अन्य ने वर-वधू का आशीर्वाद दिया।
पथरदेवा: में छह जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजापा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एएसडीएम व बीडीओ रहे। अतिथियों सहित अन्य ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।