{"_id":"6a2da46be99c187cef02b3c4","slug":"4500-candidates-will-take-the-lecturer-exam-at-11-centers-deoria-news-c-208-1-deo1009-184491-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ::11 केंद्रों पर साढ़े चार हजार अभ्यर्थी देंगे प्रवक्ता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ::11 केंद्रों पर साढ़े चार हजार अभ्यर्थी देंगे प्रवक्ता परीक्षा
Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
- ट्रेजरी से मजिस्ट्रेट की निगरानी में आएगा प्रश्न पत्र
- 45 मिनट पूर्व बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश
देवरिया। राजकीय इंटर काॅलेज के प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।
परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियोंं को सुबह आठ बजे से 8:45 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जाएगी। इसके लिए निजी एजेंसी तैनात की गई है। दूसरी ओर पुलिस विभाग के कर्मचारी और परीक्षा केंद्र के शिक्षक अभ्यर्थियों की जांच करेंगे।
जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4,497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों से सामान्य अध्ययन व वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों किए गए हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। यहीं से मजिस्ट्रेट की निगरानी में पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- शहर के दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज, देवरिया, एसएसबीएल इंटर काॅलेज, देवरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बाबा राघव दास इंटर काॅलेज, न्यू कॉलोनी, देवरिया, जनता इंटर काॅलेज, रामपुर कारखाना, अशोक इंटर काॅलेज डुमरी, रामपुर कारखाना, जनता इंटर काॅलेज सोनूघाट, लाला करमचंद थापर इंटर काॅलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज देवरिया, राजकीय पालीटेक्निक देवरिया को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।