{"_id":"68a61c168beb25c41704c348","slug":"450-boxes-of-english-liquor-recovered-two-smugglers-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-161214-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर। स्त्रोत पुलिस
देवरिया। लार पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बिहार ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। मेहरौना चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़े गए एक ट्रक से 26 लाख रुपये की 450 पेटी शराब बरामद की गई। मौके से बिहार के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर किया गया।
लार थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी की टीम मंगलवार को मेहरौना चेकपोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाने के जगर्नाथपुर निवासी डब्ल्यू कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में शामिल बताए जा रहे हैं।