{"_id":"651334b3b89f45569a01b964","slug":"45-year-old-bridge-built-on-belwa-bazar-dorachi-drain-collapsed-deoria-news-c-208-1-deo1001-8439-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेलवा बाजार दोराची नाले पर बना 45 साल पुराना पुल धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेलवा बाजार दोराची नाले पर बना 45 साल पुराना पुल धंसा
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर दुबे और बेलवा बाजार गांव के बीच दोराची नाले पर बना 45 साल पुराना पुल बीच में धंस गया है। भारी वाहनों की आवाजाही बनी हुई है। जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हादसा हुआ तो इसके शिकार स्कूली बच्चे और आम लोग हो सकते हैं।
महुआडीह चौराहा से एक सड़क रामपुर दुबे, बेलवा बाजार, पिपरा मदन गोपाल होते हुए रामपुर हिरामन चौराहा पर जाकर डुमरी - देसही देवरिया मुख्य मार्ग पर निकलती है। बेलवा बाजार और रामपुर दुबे गांव के बीच दोराची नाले पर 45 साल पहले बना पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया है। दोनों तरफ की रेलिंग लटक रही है। वहीं पुल बीचोंबीच धंस गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल करीब 45 साल पहले का बना हुआ है। जर्जर पुल से भारी वाहनों का आना-जाना बंद नहीं हुआ तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुल से होकर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। महुआडीह से लेकर बेलवा बाजार, सवरेजी खरग आदि गांवों में करीब 10 स्कूल, छह इंटर कॉलेज और चार काॅलेज हैं। इसके अलावा भी जिले के शहर में संचालित विद्यालयों की बसें रोजाना आती-जाती हैं। स्थानीय लोगों ने पुल के मरम्मत की मांग की है।
-- --
स्पीकअप
दोराची नाले का पुल करीब 45-50 वर्ष पुराना है। रखरखाव के अभाव में जर्जर हो गया है। नीचे का खंभा टूट कर गिर रहा है। इसकी मरम्मत जरूरी है। नहीं तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
- रामदरश चौरसिया, बेलवा बाजार
-- -- -- --
जर्जर पुल बीच में धंस गया है। रेलिंग भी बाहर लटक रही है। जो लोग इस बात को जानते हैं, बड़ी गाडियां लेकर इधर नहीं आ रहे हैं। स्कूल बस और अन्य राहगीरों के जान का खतरा बना हुआ है।
- राजकुमार, बेलवा बाजार
-- -- -
महुआडीह थाने का मुख्य मार्ग
महुआडीह चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी पर अस्थाई थाना बनाया गया है। जबकि थाने का मुख्य भवन महुआडीह से करीब तीन किलोमीटर दूर बेलवा बाजार में बन रहा है। उसका बहुत जल्द ही उद्घाटन होने वाला है। थाने तक अपनी फरियाद लेकर जाने का यही एक मार्ग है।