फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   422 inmates take bond in Deoria jail

Deoria News: देवरिया जेल में 422 बंदियों ने बंधवाई राखी

Sun, 10 Aug 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
422 inmates take bond in Deoria jail
देवरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को देवरिया जिला कारागार में भावनाओं से भरा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही बंदियों से मिलने के लिए उनके परिजन जेल पहुंचने लगे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक प्रेमसागर शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर कुल 422 बंदियों की मुलाकात उनके परिजनों से कराई गई। मुलाकात के दौरान बहनों ने अपने भाई बंदियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर कुल 680 महिलाएं मुलाकात के लिए आईं, जिनमें बड़ी संख्या में बहनें शामिल थीं। साथ ही 201 बच्चे भी अपने पिता, चाचा या अन्य परिजनों से मिलने पहुंचे, जिससे माहौल भावुक हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने मुलाकात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। सुरक्षा जांच के बाद मुलाकात कक्ष में बंदियों और उनके परिजनों को मिलवाया गया।

राखी बांधने और मिठाई खिलाने का यह क्षण कई बंदियों के लिए लंबे समय बाद पारिवारिक स्नेह का अनुभव लेकर आया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अवसर बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास प्रक्रिया में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। रक्षाबंधन का यह पर्व जेल की चारदीवारी में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की गरिमा को जीवंत कर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed