फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शबद-कीर्तन के बीच गुरुद्वारे में मनाई गई वैशाखी

शबद-कीर्तन के बीच गुरुद्वारे में मनाई गई वैशाखी

Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
शबद-कीर्तन के बीच गुरुद्वारे में मनाई गई वैशाखी
फोटो समाचार...
विज्ञापन

शबद-कीर्तन के बीच गुरुद्वारे में मनाई गई बैसाखी
निशान साहब की हुई सेवा, सिख संगत ने गुरुओं के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
बोले सो निहाल... सत श्री अकाल के लगे जयकारे, लंगर में लोगों ने छका प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा न्यू कॉलोनी में रविवार को बैसाखी पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहब की हजूरी में शबद-कीर्तन, गुरुमत कथा विचार एवं अरदास के बाद सिख संगत ने जाति-पांत, ऊंच-नीच, छुआछूत व भेदभाव से ऊपर उठाकर मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने और गरीब-मजलूमों की सेवा का संकल्प लिया।

सुबह में सबसे पहले गुरुद्वारे में पांच वाणियों का पाठ हुआ। सुखमनी साहब के पाठ के साथ ही गुरु के निशान की सेवा की गई। शबद-कीर्तन में गगनदीप कौर और सोनिया कौर ने वाह-वाह गोविंद सिंह आपे गुरु चेला..., खालसा मेरो रूप है खास..., जागत ज्योति जपै निसबासुर..., बोले सो निहाल सतश्री अकाल..., सहित अन्य भजनों से सिख संगत को निहाल कर दिया। इस मौके पर ग्रंथी दामोदर सिंह ने कहा कि देश, प्रांत व जातिवाद से ऊपर उठकर सिख संगत के लोग विश्व भर में अपने सेवा कार्यक्रमों के जरिए सिख धर्म को नई पहचान दे रहे हैं। शाम को रहिरास साहब के पाठ व भजन-कीर्तन के बाद आयोजित लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सरदार जगजीत सिंह, सतपाल सिंह, जगजीत सिंह होरा, चांदनी कौर, दर्शन कौर, चरनप्रीत कौर, धरती कौर, यशबीर सिंह जस्सी, पम्मी कौर, महेंद्र कौर, सरदार बलवीर सिंह, सीमा कौर, हरजीत सिंह, तारकेश्वर, राजेश मृगवानी, शिवानंद मद्धेशिया, मनमीत कौर, मंदीप कौर, सोनिया कौर, सीमा कौर, सरदार सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed