फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साहू समाज ने फूंका पूजा सकून का पुतला

साहू समाज ने फूंका पूजा सकून का पुतला

Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
साहू समाज ने फूंका पूजा सकून का पुतला
सुभाष चौक पर समाजवादी साहू राठौर महासभा के लोगो ने राष्टीया महासचीव पूजा सकून का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और गोडसे जिंदाबाद का नारा लगाने के विरोध समाजवादी साहू राठौर महासभा ने शुक्रवार को हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सकून का पुतला फूंका। सुभाष चौक पर प्रदर्शन के बाद महासभा के लोगों ने यह कृत्य करने वालों पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने कहा कि 30 जनवरी को देशवासी महात्मा गांधी की शहादत दिवस मना रहे थे। उसी दिन हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सकून ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर महात्मा गांधी का पुतला बनाकर गोली मार दी। उनके हत्यारे गोडसे के जिंदाबाद का नारा लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। यह निंदनीय कृत्य है। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। ऐसा नहीं होने पर संगठन के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में इसका विरोध करेंगे और सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंचे और गोडसे के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पूजा सकून का पुतला जलाया। प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, भीम गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, अंगद गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, विजय बहादुर गुप्ता, कुबेर गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनूप, स्वामीनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूजा सकुन पर हो देश द्रोह का मुकदमा
देवरिया। बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले के साथ किए गए अभद्रता को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सकुन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को समाजवादी छात्र महासभा ने पीजी कॉलेज मठलार में बैठक कर राष्ट्रपिता के अपमान पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल गुप्ता ने कहा कि कुछ संगठन अपने ही देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं। आरएसएस महापुरुषों की छवि धूमिल करना चाहती है। उसकी यह मंशा कभी फलीभूत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपिता का अपमान नहीं सहेगा देश
सलेमपुर। पूर्व राज्यसभा सदस्य आस मुहम्मद ने गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले पर गोली मारने व पुतला जलाने की निंदा की है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरएसएस और हिंदू महासभा जैसे संगठन शुरू से ही ऐसे कृत्यों में लिप्त रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य सामाजिक विद्वेष और अशांति फैलाकर अपने हित पूरा करना है। राष्ट्रपिता के पुतले को गोली मारना निंदनीय है। इसमें संलिप्त लोगों पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed