{"_id":"5c0960bfbdec2241bf44a165","slug":"41544118463-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलुअनी में लगा बोर्ड, गांव में सांसद का प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलुअनी में लगा बोर्ड, गांव में सांसद का प्रवेश वर्जित
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बांसगांव सांसद के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद मुख्य प्रवेश गेट पर सांसद का प्रवेश वर्जित का होर्डिंग लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया है। साढ़े चार साल से सिर्फ आश्वासन देते रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों ने पीएम मोदी व सीएम योगी के प्रति आस्था जताई है।
ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में प्राचीन शिवमंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण, मंदिर और हॉस्पिटल मार्ग सही कराने, सड़क के दोनों तरफ प्रदूषित जल निकासी हेतु नाला निर्माण आदि की सिफारिश किया था, जिसे पूरा कराने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया है। इस दौरान दिनेश गुप्त, शौर्य कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, राहुल कुमार कन्नौजिया, श्रवण, संतोष मद्देशिया, विनोद मद्धेशिया, मुकेश, अनूप, नीरज, शिवम, सत्यम, दिव्यप्रकाश, राजेश, रतन आदि मौजूद रहे।