फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जय सिंह यादव अध्यक्ष, श्रवण शर्मा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री बने रविशंकर

जय सिंह यादव अध्यक्ष, श्रवण शर्मा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री बने रविशंकर

Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जय सिंह यादव अध्यक्ष, श्रवण शर्मा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री बने रविशंकर
जय सिंह यादव बने बीआरडी कॉलेज के अध्यक्ष
विज्ञापन


श्रवण शर्मा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री बने रविशंकर
पुस्तकालय मंत्री बृज यादव, कृषि संकाय प्रतिनिधि बने मनीष
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव गहमागहमी के माहौल में हुआ। शाम को आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर जयसिंह यादव निर्वाचित घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष सिंह को 53 मतों से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए श्रवण कुमार शर्मा ने प्रिंस कुमार यादव को 63 मतों से और महामंत्री के लिए रविशंकर नाथ त्रिपाठी ने आत्मानंद यादव को 38 मतों के अंतर से मात दी। पुस्तकालय मंत्री बृज कुमार यादव ने मनीष पटेल को 418 मतों से हराया।
कॉलेज में सुबह नौ से दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग से कॉलेज गेट तक जाने वाला रास्ता प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर एवं पंफलेट से अटा पड़ा था। मत देने आए छात्र-छात्राओं को प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी जुगत लगाते रहे। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और सवा चार बजे परिणाम की घोषणा हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र गौड़ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जयसिंह यादव को 419, मनीष सिंह को 366, सुशील यादव को 284 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार शर्मा को कुल 560 मत मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे प्रिंस कुमार यादव को 497 मत मिला। महामंत्री पद के विजेता प्रत्याशी रविशंकर नाथ त्रिपाठी को 552, आत्मानंद यादव को 514, पुस्तकालय मंत्री के लिए बृज कुमार यादव को 789 व उनके प्रतिद्वंद्वी अमित तिवारी को 371 मत मिले। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर चुने गए मनीष पटेल को 342 एवं दूसरे स्थान पर आए सितेश कुमार चौधरी को 134 मत मिले।
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशियों को दिए गए प्रमाण पत्र
मतगणना के परिणाम घोषित होते हुए विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज गेट पर उन्होंने सभी को फूल मालाओं से लाद दिया। कॉलेज परिसर में चुनाव अधिकारी डॉ. सतीश चंद गौड़ ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। विजेता पदाधिकारियों ने समर्थकों ने जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed