{"_id":"5b78512f42c792464f496230","slug":"41534611759-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की जांच में फर्जी निकली शिकायत निस्तारण रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की जांच में फर्जी निकली शिकायत निस्तारण रिपोर्ट
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
---------------
डीएम की जांच में फर्जी निकली शिकायत निस्तारण रिपोर्ट
- रामपुर कारखाना थाने पर पहुंचे डीएम ने फरियादी को फोन कर ली जानकारी
- लापरवाह लेखपाल पर कार्रवाई, एक अन्य का भी वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना और गौरीबाजार थाने पर पहुंचे डीएम अमित किशोर ने संपूर्ण समाधान दिवस का हाल जाना। गैर हाजिर लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पूर्व में किए गए शिकायत के निस्तारण में लेखपाल का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। डीएम ने मातहतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी।
रामपुर कारखाना में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम ने लोगों की फरियाद सुनी। समाधान पंजिका में निस्तारित प्रकरणों का अवलोकन करने के दौरान जिगना निवासी रेवती रमन बर्नवाल के मोबाइल पर फोन कर निस्तारण की हकीकत जाना। फरियादी ने शिकायत निस्तारण से अनभिज्ञता जताई। इस गांव के लेखपाल शैलेंद्र कुमार समाधान दिवस से आए नहीं थे। डीएम ने लेखपाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर कोई भी नोडल अधिकारी नहीं पहुंचा था। थाने का निरीक्षण कर रामपुर कारखाना नगर पंचायत से सफाई, इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवाल कराने को कहा। गौरीबाजार थाने पर पहुंचे डीएम ने जर्जर भवनों को तोड़वाने और बाउंड्रीवाल कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम राकेश यादव, निरीक्षक छोटेलाल, रामपुर कारखाना में एसओ अजय कुमार ओझा, अभियोजन अधिकारी हैदर अली, सहायक अभियोजन अधिकारी नवनीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।