फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कृषि मंत्री ने किया सड़कों का निरीक्षण

कृषि मंत्री ने किया सड़कों का निरीक्षण

Sat, 30 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने किया सड़कों का निरीक्षण
सड़क की खुदाई कराकर मानक देखते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह ने शनिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया। पथरदेवा, तरकुलवा, देसही देवरिया ब्लॉक क्षेत्र में सड़कों की खराब गुणवत्ता पर मंत्री ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि सड़कों को ठीक करो नहीं तो बर्खास्त होने के लिए तैयार रहो। संबंधित ठेकेदारों को काली सूची में डालने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने गृह ब्लॉक पथरदेवा की खैरवा से सकतुआ की सात किलोमीटर लंबी सड़क का अवलोकन किया। 393.64 लाख रुपये से निर्मित सड़क में गिट्टी की जगह मिट्टी का इस्तेमाल हुआ था। कहीं गिट्टी थी भी तो उसमें भस्सी की जगह मिट्टी डाली गई थी। चौड़ाई भी कम पाई गई। इस सड़क को 2017 में पूर्ण करना था, पर अभी काम चल रहा है। सड़क पूर्ववर्ती सपा सरकार में पूर्व विधायक शाकिर अली के प्रस्ताव पर बन रही है। चुनाव के समय बिना सड़क बने ही विधायक का शिलापट्ट लग गया था। तभी से सड़क पर बड़ी गिट्टी डाल कर ठेकेदार ने छोड़ दिया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हाल ही में कार्य शुरू हुआ है। इसके बाद मंत्री ने कोटवा, पांडेपुर की सड़कों की भी जांच की। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके चौधरी, एई समरजीता सोनकर, जेई साहब हुसैन, आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed