{"_id":"5ad236dc4f1c1b9b098b48fe","slug":"41523726044-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने पोल से नए पोल पर शिफ्ट किए जाएंगे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने पोल से नए पोल पर शिफ्ट किए जाएंगे बिजली के तार
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फोरलेन निर्माण को लेकर बिजली का तार एक पोल से दूसरे पोल पर शिफ्ट किया जाएगा। इस कारण शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दिन में 10 से तीन बजे तक ठप रहेगी। 24 अप्रैल तक रिपेयरिंग का काम चलेगा। इसकी वजह से लोगों को गर्मी में 10 दिनों तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
सिविल लाइन रोड के बीच में बिजली के पोल लगे थे। फोरलेन निर्माण होने के कारण इसे हटाया जा रहा है। फोरलेन के दोनों पटरियों पर लगे बिजली के नये पोल पर बिजली का तार शिफ्ट किया जाएगा। इसका काम शनिवार से बिजली निगम ने शुरू कर दिया है। 24 अप्रैल तक काम चलेगा। इसके चलते भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले शहर के सिविल लाइंस, देवरिया रामनाथ, राघवनगर, बांस देवरिया, कोतवाली रोड, मोहन रोड की बिजली आपूर्ति दिन में पांच घंटे ठप रहेगी। दोपहर में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतें होगी। जेई रोशन कुमार ने बताया कि फोरलेन निर्माण में एक तरफ का काम पूरा हो गया है। इस लिए बीच में लगे बिजली के पुराने पोल को हटाया जाएगा और किनारे लगे नए पोल पर बिजली का तार लगाया जाएगा। दस दिनों तक यह काम चलेगा।
बिजली कटौती से मोहल्लेवासी परेशान
देवरिया। रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर के कई मोहल्ले में बिजली की कटौती शनिवार को हुई। इसके चलते गर्मी में लोगों को दिक्कतें हुई। जेई अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली बिजली की मेन सप्लाई ट्रिप कर रही थी। इसके चलते बिजली की कटौती हुई। विद्युत उपकेंद्र से कोई दिक्कत नहीं थी।