{"_id":"5a58ec344f1c1ba83f8b46f7","slug":"41515777076-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के भीतर शुरू हुआ फोन लेन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के भीतर शुरू हुआ फोन लेन का निर्माण
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
एसएसबीएल इंटर कॉलेज के समीप फोर लेन सड़क का काम चालू है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के भीतर फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया। गोरखपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को मजदूरों की टोली गिट्टी डालने में जुटी थी। प्रशासन अतिक्रमणकारियों को पहले ही हटा चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर लिए है। 25 जनवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी फोरलेन का शिलान्यास करेंगे। ऐसे में प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
गोरखपुर से सलेमपुर तक फोरलेन का निर्माण होना है। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ से पेड़ काटे जा चुके हैं। सपा सरकार में फोर लेन को मंजूरी मिली थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण निर्माण की गति धीमी पड़ गई थी। योगी सरकार ने फोरलेन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कर दी है। लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण करा रहा है। सबसे पहले गोरखपुर ओवरब्रिज से सोनूघाट तक फोर लेन का निर्माण कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। फोरलेन निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिए जा रहे है। गोरखपुर ओवर ब्रिज के पास जेसीबी से सड़क के दोनों तरफ डाली गई गिट्टी समतल की जा रही है।
इनसेट
पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जताई शंका
गोरखपुर ओवर ब्रिज के आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों ने फोरलेन निर्माण के कारण पेयजल आपूर्ति के बाधित होने की आशंका जताई है। अबूबकर नगर के अखिलेश शर्मा ने शुक्रवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। बताया है कि गोरखपुर ओवरब्रिज से रुद्रपुर मोड़ तक पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। आरोप लगाया गया है कि कार्यदायी संस्था नियमानुसार कार्य नहीं कर रही है। इससे पहले भी फोरलेन निर्माण के चक्कर में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई दिनों तक इलाके के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा था।