फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीजे पर डांस के दौरान विवाद,असलहा ताना

डीजे पर डांस के दौरान विवाद,असलहा ताना

Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस के दौरान विवाद,असलहा ताना
सलेमपुर। बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों का दो गुट आपस में भिड़ गए। नशे में धुत एक युवक ने बारात पक्ष के युवकों पर असलहा तान दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गांववालों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लार थाना के पिंडी गांव निवासी चनेश्वरी साहनी के घर से देवरिया उर्फ शामपुर गांव में रामयादी साहनी के घर गुरुवार की रात बारात आई थी। इसमें पड़ोसी गांव आदर्शनगर का प्रदीप गोंड़ भी आया था। द्वारपूजा के बाद दरवाजे पर लगे डीजे की धुन पर बाराती और गांववाले डांस कर रहे थे। आरोप है कि घराती पक्ष का एक युवक हाथ में बीयर का बोतल लेकर डांस करने लगा। बोतल खुली होने के कारण डांस कर रहे अन्य लोगों के ऊपर पर गिर रहा था। प्रदीप ने बीयर की बोतल लेकर डांस करने से मना किया तो युवक आगबबूला हो गया और असलहा निकाल तान दिया। इससे वहां मौजूद लोग दंग रह गए। इसकी वजह से अधिकांश बाराती रात को ही घर वापस चले गए। शुक्रवार को प्रदीप ने नामजद पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed