फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   400 including Nagar Panchayat Bhatni President took membership of BJP

Deoria News: नगर पंचायत भटनी अध्यक्ष समेत 400 ने ली भाजपा की सदस्यता

Fri, 16 Feb 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
400 including Nagar Panchayat Bhatni President took membership of BJP
-श्रीनारायण शाही इंटर कॉलेज बरियारपुर में आयोजित हुआ विधानसभा क्षेत्र मिलन समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रीनारायण शाही इंटर कॉलेज बरियारपुर में बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र मिलन समारोह आयोजित हुआ। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया की मौजूदगी में कार्यक्रम में भटनी नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 400 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें ग्राम प्रधान पूर्व ग्राम प्रधान सभासद और क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

सदर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से विपक्ष के लोग भी पार्टी में आने को इच्छुक हैं। इनका पार्टी में स्वागत है। रामपुर कारखाना विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां गरीबों के कल्याण के लिए बनती हैं। कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद जिकरुल्लाह, शहनवाज उर्फ लड्डन, सिराज अहमद, जयमति देवी, ग्राम प्रधान सनोज वर्मा और धर्मेंद्र राव समेत चार सौ से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नागेश पति त्रिपाठी, सत्यप्रकाश पांडेय, सतीश वर्मा, राजेश कुशवाहा, योगेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed