फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 players gave trial for selection in UPCS Under-14 team

Deoria News: यूपीसीएस अंडर-14 टीम में चयन के लिए 40 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
40 players gave trial for selection in UPCS Under-14 team
राजला ​स्थित ग्राउन्ड पर युपी सीए अंडर 14 का ट्रायल देते ​खिलाडी।संवाद
- रजला रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित ट्रायल में दिखाया खेल में विशेषता का हुनर
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। रजला रोड स्थित खेल मैदान में सोमवार को देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-14 का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें पंजीकृत 42 खिलाड़ियों में 40 ने खेल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

ट्रायल पर चयनकर्ता के रूप में जिले के सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी मो. कलाम खान और आई थिंक क्रिकेट अकादमी मुंबई के प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, कैचिंग सहित खेल की अन्य बारीकियों को जांचा- परखा। कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देवरिया जनपद से अंडर-14 ग्रुप में कुल 42 खिलाड़ियों पंजीकरण कराया था। इसमें से 40 खिलाड़ी ट्रायल में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों की घोषणा खिलाड़ियों के बीच दो मैच कराने के बाद की जाएगी। इसमें जो खिलाड़ी बेहतर होंगे, उनको आगे भेजा जाएगा। इस दौरान बरहज के प्रशिक्षक तारकेश्वर साहनी, गौरी बाजार के फैसल अंसारी, देवरिया क्रिकेट अकादमी के शाने हबीब, सीनियर खिलाड़ी अंश कुमार राव, अमन द्विवेदी सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed