फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 bighas of paddy crop getting wasted in Mednapur

Deoria News: मेदनापुर में बर्बाद हो रही 40 बीघा धान की फसल

Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
40 bighas of paddy crop getting wasted in Mednapur
एक सप्ताह से ट्रांसफाॅर्मर जलने से नहीं चल रहा ट्यूबवेल, सिंचाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

24 घंटे में बदलने का दावा खोखला

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मेदनापुर गांव के किसान एक सप्ताह से बादलों की ओर टकटकी लगाए हैं। पानी के बिना उनकी 40 बीघा धान की फसल बर्बाद हो रही है। गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जल गया है। किसान ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए प्रतिदिन पावर हाउस का चक्कर काट रहे हैं और बिजली निगम का जेई आज कल कर टरका रहे हैं।

24 घंटे में ट्रांसफाॅर्मर बदलने का दावा खोखला साबित हो रहा है। धान की राेपाई में पूरा जमापूंजी लगाकर बिजली के भरोसे फसल की सिचाई करने के लिए बैठा किसान फसल को खेत में मुरझाता देख निराश है। किसान नित्यानंद मिश्र, विक्रमाजीत, अतुल, रामबढ़ाई प्रसाद, राधेश्याम, गब्बू मिश्रा, सर्वजीत सिंह, चंद्रिका सिंह, शिवशंकर सिंह, मदन सिंह, उद्भन चौहान और रामदयाल चौहान आदि ने एसडीएम को प्रत्रक देकर धान की फसल बचाने के लिए नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बिजली के भरोसे उन्होंने धान की रोपाई की थी। उसमें काफी पूंजी लगी है। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख रही है। फसल बचाने के लिए ट्यूबवेल से भी पानी नहीं चल पा रहा है। ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह से जल गया है। बिजली निगम के जेई को बार-बार फोन करने और गुहार लगाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। वह रोज यही आश्वासन देते हैं कि एक-दो दिन में नया ट्रांसफाॅर्मर लग जाएगा। पानी के बिना किसानों की फसल सूख रही है। उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम विपिन दूबे ने कहा कि बिजली निगम को तत्काल ट्रांसफाॅर्मर बदलने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed