{"_id":"5ef7904b8ebc3e4311719e63","slug":"4-found-positive-in-deoria-deoria-news-gkp3561799168","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया में चार, कुशीनगर में पांच और महराजगंज में दो लोग संक्रमित
देवरिया में चपरासी और बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/कुशीनगर/महराजगंज। शनिवार को कुल 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें देवरिया के चार, कुशीनगर के पांच और महराजगंज के दो लोग शामिल हैं। इससे देवरिया में संक्रमितों की कुल संख्या 207, कुशीनगर में 118 और महराजगंज में 162 हो गई है।
देवरिया के भाटपाररानी तहसील के भिंगारी बाजार निवासी 30 वर्षीय युवक केनरा बैंक में काम करता है। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ बैंक में काम करने वाले और प्रतिदिन जमा निकासी करने वालों में कोरोना का डर बना हुआ है। सलेमपुर नगर के सोनबरसा निवासी 50 वर्षीय शख्स पहले डीएम के यहां फॉलोवर था। उसकी तबीयत खराब हुई तो डीएम ने हटा दिया था। मूल रूप से वह सलेमपुर तहसील में संग्रह अमीन कार्यालय में चपरासी है। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले तहसील के एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी संक्रमित मिल चुका है। संग्रह कार्यालय में काम करने वाले अन्य कर्मचारी और अमीन इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परेशान हो गए हैं। बनकटा के खोराबार निवासी 27 वर्षीय युवक 15 मई को बाइक से अपने परिवार के साथ मुंबई से घर आया। 14 दिन होम क्वारंटीन रहने के बाद भाटपाररानी कस्बे में एक मोबाइल की दुकान पर काम कर रहा था। बीच में दुकानदार दिल्ली गए थे। वहां से आने के बाद दुकानदार की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस संदेह पर जांच हुई तो दुकान में काम करने वाले खोराबार के युवक और सवरेजी के 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मुंबई से आने के बाद मोबाइल की दुकान पर काम करते थे। सभी संक्रमित अपने घर पर समान्य दिनचर्या की तरह रह रहे थे। इनके परिवार के सदस्यों और संपर्क में रहने वालों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में रहने वालों का पता किया जा रहा है।
कुशीनगर कार्यालय के अनुसार सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आई 191 सैंपल की रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव हैं। इनमें एक पुलिस लाइंस में कांस्टेबल है, दूसरा कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिंहनजोड़ी गांव का व्यक्ति विदेश से आया है। तीन मरीज कसया क्षेत्र के बैजनाथपुर, बाजूपट्टी और बटलोहिया गांव के हैं। 195 नए संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच में भेजे गए। अब जिले में एक्टिव केस 43 हैं। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि पांच नए मिलेे कोरोना संक्रमितों के गांवों को सील कर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।
विज्ञापन
महराजगंज के डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को 12 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वस्थ होने वालों में मुझैना बुजुर्ग मिठौरा, सुनारी मोहल्ला लक्ष्मीपुर, कुइंया महराजगंज, खोराबार कैंपियरगंज, पकड़ी सिसवा बाजार, बिचोला टोला सिसवा बाजार, निचलौल, मिश्रौलिया, परसिया टोला फरेंदा, पनियरा के एक-एक व चैनपुर घुघुली के दो लोग हैं। अब तक डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 117 हो गई है। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस 42 हैं।
कोरोना से बचाव के लिए बाइक से परिवार लेकर आया था घर
देवरिया। खोराबार निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना से बचाव के लिए अपने परिवार को बाइक से मुंबई से लेकर घर आया। क्वारंटीन रहने के बाद भाटपाररानी में पूर्व परिचित की मोबाइल की दुकान पर काम करने लगा। इसके साथ सवरेजी का युवक और भेड़ापाकड़ का युवक दुकान पर काम करते थे। भेड़ापाकड़ गांव के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इन दोनों की पॉजिटिव आई है। दोनों युवकों ने बताया कि जिस डर के कारण बाइक से मुंबई से आए। वह घर पर आने के बाद हो गया।
भागलपुर पीएचसी के कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
भागलपुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 21 जून को देर शाम को एक एएनएम के कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे 22 जून को इलाज के लिए देवरिया भेजा गया। इसके साथ ही पीएचसी को सील कर दिया गया था। इससे अस्पताल के सभी कर्मचारी सहमे हुए थे। सभी कर्मचारियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल देवरिया भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई, इसमें सभी कर्मचारी निगेटिव पाए गए हैं। पीएचसी के प्रभारी डॉ रंजीत कुशवाहा ने बताया कि सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। पांच दिन से बंद चल रहे अस्पताल में अब कामकाज शुरू हो गया है।