फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 died due to corona, 475 found positive in deoria

देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 475 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sun, 16 May 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
4 died due to corona, 475 found positive in deoria
देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 475 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को चार लोगों की जहां मौत हो गई वहीं 475 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 18385 हो गई है। एक्टिव केस 3077 पहुंच गया है। जबकि 15146 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 162 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 2862 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 46 तथा चार निजी अस्पताल में 43 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित सब्जी विक्रेता की मौत
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के मलसी निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। परिजनों ने उसका दाह संस्कार बघौचघाट के अहिरौली घाट पर किया।
क्षेत्र के मलसी गांव निवासी व्यक्ति स्थानीय चौराहे पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब एक सप्ताह पहले जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह घर पर ही क्वारंटीन थे। रविवार दोपहर में उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मौत की जानकारी होते ही आसपास के गांव में कोरोना से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed