फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 crores wine sold

चार करोड़ की शराब गटक गए लोग

Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
4 crores wine sold
शराब की दुकान पर खरिदारी के लिए लगी भीड नही दिखा सोशल डिस्टेंसिंग। - फोटो : DEORIA
चार करोड़ की शराब गटक गए लोग
विज्ञापन

देशी 163, विदेेशी एवं बीयर की 83-83 दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। 41 दिन बाद शराब की दुकानें खुलीं तो लोग बोरा, झोला, बैग लेकर दुकानों की तरफ दौड़ पड़े। पहचान न हो सके इसलिए लोग गमछा लगाए थे। कई तो हेलमेट सिर से उतारे ही नहीं। अनुमान के मुताबिक चार करोड़ की शराब देर शाम तक बिक गई।
जिले में देशी 163, विदेेशी एवं बीयर की 83-83 दुकानें हैं। शराब की दुकानें बंद होने से 40 करोड़ का नुकसान आबकारी विभाग को हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो हर रोज एक करोड़ रुपये की शराब की बिक्री अमूमन होती है। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद होने से तस्करी बढ़ गई थी। दुकानों को खोलने के निर्णय के बाद आबकारी विभाग ने निर्देश जारी किया था कि एक ग्राहक को एक बोतल, दो अद्धा, तीन पौवा से अधिक नहीं देना है। लेकिन ग्राहक इतने पर मानने को तैयार नहीं थे। नाम न छापने की शर्त पर एक सेल्समैन ने बताया कि कोई ग्राहक पांच बोतल से कम अंग्रेजी शराब की डिमांड नहीं कर रहा था। शहर के देशी दुकान के एक सेल्समैन ने बताया कि पांच गुना से अधिक एक ग्राहक शराब लेना चाहता था। उसे नियम बताया जा रहा था तो भी वह मानने को तैयार नहीं हो रहा था। दुकानें सुबह दस बजे खुलीं तो खरीदारों की भीड़ टूट पड़ी। लोग एक सप्ताह का स्टॉक एक ही बार में क्रय कर लेना चाहते थे।
विज्ञापन

इनसेट
गोदाम और दुकानों में शराब का टोटा
देवरिया। शराब गोदामों में डिस्टिलिरियों से शराब की खेप नहीं आने से शराब का टोटा हो गया। दुकानों में स्टॉक लॉकडाउन के दौरान कम हो गया था। आबकारी विभाग ने 77 से अधिक संख्या में दुकानों को स्टॉक कम होने के अभाव में सीज कर दिया था। लेकिन दुकानें खुलते ही पूरे मामलों की लीपापोती कर दी गई। शाम को कई दुकानों से शराब का स्टॉक समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
शराब की दुकानें नियमित खुलेंगी। लंबे समय बाद दुकानों के खुलने की वजह से ग्राहक अधिक आए और सबने क्षमता से अधिक मात्रा में शराब क्रय किया। अमूमन एक दिन में एक करोड़ की बिक्री होती है। ऐसे में देखा जाए तो अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में ग्राहक आए। अनुमान है कि बिक्री चार गुनां हुई ।
-अश्वनी कुमार, जिला आबकारी अधिकारी।
दुकान खुलते ही उमड़े शराब के शौकीन
खुखुंदू। दुकानों पर शराब के शौकीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग एक-दूसरे को धक्का देते रहे। व्यवस्था संभालने में लगे पुलिसकर्मी भीड़ के आगे लाचार थे। खुखुंदू में देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले ही लोग लाइन लगाकर धक्का-मुक्की करते नजर आए। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि जहां भी भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिल रही थी। मौके पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा था।

फोटो समाचार
देशी शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतार
रुद्रपुर। नगर और क्षेत्र मे लॉक डाउन के दौरान शराब की दुकानों पर सोमवार को पीने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पीने पिलाने वालों ने जमकर शराब की जमाखोरी की। दुकानों पर कतार लगी तो सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। सरकार ने लॉकडाउन में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। सोमवार को मदिरा की दुकानों पर अलसुबह से लोग जमा होने लगे। दस बजे दुकान खुली तो अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों से लोग कई बोतलें एक साथ खरीद रहे थे। देशी शराब की दुकानों से तो लोग बोरे और गत्ते में भरकर शराब ले गए। रुद्रपुर के बस स्टेशन स्थित अंग्रेजी शराब की दोनों दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ रही । वहीं, खजुहा स्थित देशी शराब की दुकान पर लंबी कतार देखी गई। रामलक्षन, एकौना, मदनपुर और पकड़ी क्षेत्र में लोग मुंह बांधकर शराब खरीद रहे थे। रामलक्षन में पुलिस को लाइन लगवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed