फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 booked in death case

विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
4 booked in death case
विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के इंदरवा गांव की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भटनी थाना क्षेत्र के लालचक गांव निवासी पिता नंदू यादव ने पुलिस को तहरीर दी है कि पिछले साल 13 जून को उनकी लड़की नेहा की शादी इंदरवा के हरिहर से हुई थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दान दिया गया था। शादी के बाद उनकी लड़की को मोटरसाइकिल के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसकी पंचायत भी हुई। पिता का आरोप है कि विगत 20 फरवरी को मृत नेहा के पति, ससुर, जेठानी एवं ननद ने मिलकर उनकी लड़की को जला दिया। 24 फरवरी को मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी लड़की नेहा की मौत हो गई। मृतका के पिता नंदू यादव ने चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृत नेहा के पति हरिहर, ससुर मदन के अलावा जेठानी और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed