{"_id":"66368838377e09504609cf3e","slug":"39-found-absent-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-124885-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निरीक्षण में 39 शिक्षक व कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निरीक्षण में 39 शिक्षक व कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का कटेगा वेतन
Sun, 05 May 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से किए गए निरीक्षण में माध्यमिक विद्यालयों में कुल 39 शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। उन्होंने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को जनता इंटर काॅलेज रामपुर कारखाना, श्री ब्रह्मचर्याश्रम उमावि. डुमरी, अशोक इंटर काॅलेज डुमरी, सर्वोदय उमावि. मुसैला, कोहरा सुतावर इंटर काॅलेज सुतावर, इंटर काॅलेज पिंडी, ओकेएम इंटर काॅलेज लार का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल-25 शिक्षक/कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं शुक्रवार को कृषक इंटर काॅलेज विशुनपुरकला, जनता उमावि. बैकुंठपुर, श्री बैकुंठनाथ पवहारी संस्कृत महाविद्यालय, एडी इंटर काॅलेज गंभीरपुर मालीबारी, हाजी बल्ली मेमोरियल उमावि. देवरियामीर के निरीक्षण में कुल 14 शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन वेतन बाधित करते हुए संबंधित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।