{"_id":"61fc1a67fe246f14a55ed2eb","slug":"37-090-persons-vaccinated-at-478-centres-deoria-news-gkp4257982114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 478 केंद्रों पर 37,090 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 478 केंद्रों पर 37,090 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के 478 केंद्रों पर 37,090 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण तेज कर दिया गया है। जिले में बृहस्पतिवार को 478 केंद्रों पर 66 हजार लक्ष्य के बदले 37090 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई गई।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथ कार्यालय परिसर तथा न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीका लगाया गया।
जनपद में 1503 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 219 हेल्थ केयर वर्कर, 528 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 756 लोग शामिल रहे। वहीं 4570 किशोर, 9229 युवा, 2068 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4142 को वैक्सीन की प्रथम तथा 15578 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कोविड टीकाकरण व सैंपलिंग कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने बचे हुए लोगों से वैक्सीन की डोज लगवाने की अपील की है।