फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   36 including health personel found corona positive

स्वास्थ्य कर्मी समेत 36 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 08 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
36 including health personel found corona positive
स्वास्थ्य कर्मी समेत 36 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

देवरिया। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मी समेत 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 255 हो गई है।
एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। पथरदेवा ब्लाक का एक बालक एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचा। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। परिवार में दस सदस्य हैं। इस ब्लाक के एक युवक को लेकर पुलिस मेडिकल कराने अस्पताल पहुंची। वहां जांच में संक्रमित मिला। देसही देवरिया ब्लाक में शिविर में एक किशोर ने जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में छह लोग हैं। सदर ब्लाक की एक किशोरी पॉजिटिव मिली है। परिवार में छह सदस्य हैं। इसी क्षेत्र का एक युवक ने विदेश जाने के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिला। उसके परिवार में सात लोग हैं। लार ब्लाक में कैंप में जांच के दौरान एक युवक संक्रमित मिला। उसके परिवार में आठ लोग हैं। इसी ब्लाक के पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार का किशोर भी जांच में संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र के बिहार बार्डर पर जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। परिवार में आठ लोग हैं। दर्द-खांसी होने पर एक व्यक्ति ने जांच कराई तो संक्रमित मिला। उसके परिवार में आठ लोग हैं। भलुअनी व बनकटा क्षेत्र की दो महिलाओं ने आंख का आपरेशन कराने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिलीं। शहर की एक महिला जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में चार लोग हैं। सर्दी-खांसी से पीड़ित युवक ने जांच कराई तो संक्रमित मिला।
221 लोगों का होमआइसोलेशन में चल रहा इलाज
जिले में कोरोना संक्रमण जारी है। जनपद में अब तक 22401 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 21919 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 221 लोगों का उपचार चल रहा है। होम आइसोलेशन के 44 लोग ठीक हुए हैं। दूसरे जिलों में 34 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। मंगलवार को 1222 एंटीजन तथा 1849 आरटीपीसीआर मिलाकर 3071 लोगों की जांच कराई गई। जिले में 36 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 255 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के बदले 4,47,321 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना के प्रति सतर्क रहने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed