फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35 lakhs grabbed in the name of denaming the land

Deoria News: जमीन बैनाम करने के नाम पर 35 लाख हड़पे

Thu, 20 Feb 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs grabbed in the name of denaming the land
देवरिया। शहर के सोंदा निवासी एक व्यक्ति से जमीन बैनामा करने के नाम पर 35 लाख रुपये लेकर जालसाज ने उस जमीन को अपनी बेटे-बहू के नाम लिख दिया दिया। इसके बाद जब दबाव बनाने की कोशिश की तो आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को आवेदन दिया परंतु मामला दर्ज नहीं हुआ। बाध्य होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सोंदा निवासी सुधाकर मिश्रा पुत्र स्व. शिवराम मिश्रा से बगहा मठिया निवासी रमायन यादव उर्फ रमायण यादव पुत्र परशुराम यादव ने जमीन बेचने का प्रस्ताव रखते हुए पैसे की मांग की। भूमि मौजा मठिया, तप्पा गोबराई, परगना सलेमपुर मझौली स्थित जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। जिस पर सुधाकर मिश्रा पैसा देकर जमीन लेने को तैयार हो गए। तब रमायन उर्फ रमायण यादव ने कहा कि मेरे घर इसी महीने में शादी है मुझसे विक्रय अनुबंध करा कर पैसा दे दीजिए, शादी बीतने के पश्चात मैं जमीन का बैनामा कर दूंगा तब मेरे व विक्रेता के मध्य 3 जनवरी 2024 को रजिस्ट्री कार्यालय में इस शर्त पर विक्रय अनुबंध हुआ। वह विक्रेता को तत्काल 15 लाख रुपये अदा किया। बचा हुआ शेष रकम बैनामा के समय देंगे। इन्ही शर्तों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में समक्ष गवाह विक्रेता के लड़के अनिल कुमार यादव, राममगत पुत्र पृथ्वी तथा प्रभाकर मिश्रा के उपस्थिति में विक्रेता को 15 लाख रुपये विक्रेता के खाते में भेजकर विक्रय अनुबंध पत्र रजिस्ट्री कार्यालय में सम्पन्न करवाया। पुनः रामायण यादव के घर 31 जनवरी के तय शादी के पूर्व मुझसे मिले और पुनः दस लाख रुपये विक्रेता के खाते व 5 लाख व शेष 5 लाख नगद दिया गया। इसके माह फरवरी 2024 से ही अनुबंध वाली जमीन बैनामा करने के लिए विक्रेता से आग्रह कर रहे है, परंतु वह टाल मटोल व आनाकानी कर रहे है। इसी बीच अप्रैल में यह ज्ञात हुआ कि मुझे बेची जाने वाली चौहद्दी की जमीन विक्रेता ने अपने बेटे व बहुओं से अपराधिक साजिश कर क्रमशः अपने पुत्र अजय यादव व राजेश कुमार यादव तथा अपने पुत्र वधु श्रीवांती यादव पत्नी सुनील यादव तथा प्रमिला यादव पत्नी विजय यादव को दान लेख लिख दिए है। इसके बाद जब मैंने दिए गए पैसे वापस देने की मांग की तो अपने बेटे व बहुओं के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद मैंने कोतवाली पुलिस व एसपी को तहरीर दी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रामायन यादव उर्फ रामायण यादव, अनिल कुमार यादव, अजय यादव, राजेश कुमार यादव, श्रीवंती देवी, प्रमिला देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed